फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 11 दिसंबर से चलेगी उज्जैन और इंदौर एक्सप्रेस, हफ्ते में दो-दो दिन होगा संचालन

Thu, 03 Dec 2020 11:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अलग-अलग दिन सुबह 5:50 बजे रवाना होंगी दोनों ट्रेनें
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड ने 11 दिसंबर से देहरादून-उज्जैन और देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। इससे देहरादून से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा, झांसी, इंदौर और उज्जैन आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। 

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि उज्जैन के लिए मंगलवार और बुधवार को ट्रेन चलेगी। यही ट्रेन  बृहस्पतिवार और शुक्रवार को उज्जैन से देहरादून आएगी। इंदौर के लिए शुक्रवार और शनिवार को ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन रविवार और सोमवार को इंदौर से देहरादून आएगी।


दोनों ट्रेनें शाम 7:45 बजे देहरादून पहुंचेंगी और सुबह 5:50 बजे इंदौर और उज्जैन के लिए रवाना होंगी। बता दें कि फिलहाल देहरादून से देहरादून-नईदिल्ली शताब्दी, जनशताब्दी, काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस, कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें