फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: शिखर फॉल मार्ग पर बाइक समेत खाई में गिरे दो छात्र, अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Feb 2020 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बुधवार रात 12 बजे हुआ हादसा, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • दून अस्पताल में भर्ती, एक छात्र टिहरी और दूसरा चमोली निवासी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में राजपुर के शिखर फॉल मार्ग पर बुधवार देर रात बाइक सवार दो छात्र गहरी खाई में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 50 मिनट के रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को खाई से निकाला और दून अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दोनों के पैरों की हड्डी टूट गई हैं। साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल के पट्टी घाट निवासी अक्षय लखेड़ा और चमोली के नारायण बगड़ निवासी नितिन सती देहरादून में देवभूमि कॉलेज से बीटेक कर रहे हैं। बुधवार शाम दोनों बाइक से घूमने शिखर फॉल गए हुए थे। रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। शिखर फॉल रोड पर अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

अक्षय ने अपने दोस्त को फोन कर हादसे की जानकारी दी, तब जाकर पुलिस को हादसे का पता चल पाया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि एसओ राजपुर अशोक राठौड तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण दोनों घायलों को ढूंढने में दिक्कत हुई। काफी देर बाद इनकी लोकेशन मिल पाई। उसके बाद पुलिसकर्मी रस्सी की मदद से खाई में उतरे और दोनों घायलों को निकाला।
विज्ञापन


समय से उपचार मिलने के कारण छात्राें की जान बच गई। फिलहाल दून अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। उन्हाेंने बताया कि डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने छात्राें की जिंदगी बचाने वाले एसओ अशोक राठौड, उप निरीक्षक बलबीर रावत, कांस्टेबल अमित कुमार, प्रवीण कुमार, दिगपाल और आशीष शर्मा को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें