फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः हलवाई से पांच सौ रुपये की अवैध वसूली की शिकायत पर दो सिपाही सस्पेंड

Tue, 04 Feb 2020 08:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • चेकिंग के नाम पर विकासनगर कोतवाली के सिपाहियों ने हलवाई से वसूले थे 500 रुपये
  • एक आरोपी सिपाही की जहरीली शराब कांड में पाई गई थी सांठगांठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर कोतवाली के दो सिपाहियों के खिलाफ चेकिंग के दौरान हलवाई से पांच सौ रुपये की अवैध वसूली की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने शिकायत पर कड़ा फैसला लेते हुए आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से एक सिपाही की पथरिया पीर के जहरीली शराब कांड में तस्कराें से सांठगांठ उजागर हुई थी।

विज्ञापन

 
अवैध वसूली की यह घटना विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की है। सहसपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी हलवाई करम सिंह 31 जनवरी की रात को दो अन्य कर्मचारियाें के साथ अलग-अलग मोटर साइकिल पर विकासनगर से अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि बरोटीवाला चौक पर मौजूद कांस्टेबल प्रदीप कुमार और रमेश रावत ने उन्हें रोक लिया। कागजात चेक करने के दौरान अवैध रूप से दो हजार रुपये देने की मांग की गई। रकम न देने पर मोटर साइकिल सीज करने की चेतावनी भी दी। करम सिंह ने इतनी राशि न होने की बात कही। इस पर सिपाहियों ने उनसे अभद्रता की। बाद में दोनों ने 500 रुपये पकड़कर उन्हें चलता कर दिया। 


पीड़ित करम सिंह ने मंगलवार को अवैध वसूली की लिखित शिकायत की। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने शिकायत का संज्ञान लेकर विकासनगर कोतवाली निरीक्षक को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही प्रदीप कुमार और रमेश रावत के खिलाफ रंगदारी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से ही हिदायत दी गई है कि अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में विकासनगर कोतवाली में अवैध वसूली करने वाले दोनों सिपाहियाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मियों के लिए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- अरुण मोहन जोशी, पुलिस उप महानिरीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें