सेंट जोसेफ एकेडमी की ओर से आयोजित 5वें ब्रो एसई कॉफी मेमोरियल इंटर स्कूल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले खेले गए। ओपन एकल सेमीफाइनल में अमृत धनखड़ ने वरुण सुंदरियाल को 7-2 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। जबकि मेंस ओपन एकल के सेमीफाइनल में ऋतुराज पटवाल ने आशीष बिष्ट को 7-4 से हराया। मेंस ओपन युगल के सेमीफाइनल में सचिन कुमार व सचिन की जोड़ी ने डॉ. क्रांति नंदा व अशीष बिष्ट को 6-2 से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में अमृत टैंकर व नवोदय मित्तल की जोड़ी ने ऋतुराज व शिवांग गुप्ता को 6-3 से शिकस्त दी। बालक अंडर-18 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमृत धनखड़ ने शौर्य को 5-0 से हराया। इसके अलावा अश्विन चौहान ने रक्षित को 5-0 से, शौर्य शर्मा ने वात्सल्य को 5-0 से और बालक अंडर-16 क्वार्टर फाइनल में शौर्य शर्मा ने इमरान को 5-0 से, आरुष मंगल ने वेदांत गुप्ता 5-1 से, विहान ने एडवे मित्तल को 5-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।