फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से पंतनगर के बीच हवाई सेवा जल्द, कितना होगा किराया जानिए

Fri, 30 Jun 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
air service
विज्ञापन
उड़ान स्कीम के तहत देहरादून-पंतनगर के बीच हवाई सेवा अगस्त माह से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने केंद्र के साथ एमओयू साइन किया है। हवाई सेवा शुरू करने के लिए एयर डेक्कन ने डीजीसीए में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। डीजीसीए से हरी झंडी मिलते ही हवाई सेवा शुरू करने संबंधी अन्य औपचारिकता पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कम कीमत पर लोगों को हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए उड़ान स्कीम का आगाज किया गया था। इसके तहत कई रूटों पर उड़ान के तहत कम कीमत पर हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस स्कीम के तहत उत्तराखंड में देहरादून-पंतनगर के बीच हवाई शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस योजना पर अमल करते हुए एयर डेक्कन ने हवाई शुरू करने के लिए आवेदन किया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग के अपर सचिव आर. राजेश कुमार के मुताबिक आपरेटर को लाइसेंस मिलते ही सेवा शुरू कर दी जाएगी। सेवा अगस्त से प्रस्तावित है, लेकिन इसमें कुछ विलंब भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीसैनी से अभी शुरू नहीं होगी उड़ान

air service
नैनीसैनी से अभी उड़ान शुरू नहीं होगी। क्योंकि डीजीसीए ने इसकी अनुमति नहीं दी है। निरीक्षण के बाद डीजीसीए की टीम ने कुछ कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। इन कमियों को दूर करने के बाद वहां से हवाई सेवा शुरू हो सकती है।   

नागरिक उड्डयन विभाग ने उड़ान स्कीम में चिन्यालीसौड़ को भी शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को दिया था। लेकिन, इसे स्कीम में शामिल नहीं किया गया। वजह यह बताई गई है कि चिन्यालीसौड़ की हवाई पट्टी छोटी है। वहां छोटा एयर क्राफ्ट ही उतर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें