प्रदेश के सैनिकों को भी मिलेगा लाभ
देहरादून से श्रीनगर के लिए उड़ान शुरू होने से अन्य लोगों के साथ ही प्रदेश के जम्मू, श्रीनगर आदि स्थानों पर तैनात सैनिकों और जवानों को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं भुवनेश्वर के लिए उड़ान शुरू होने से एक और शहर देहरादून से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा।
सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी फ्लाइट
भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ही संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद इस फ्लाइट को सभी दिन चलाया जा सकता है। देहरादून से भुवनेश्वर के लिए पहले टिकट बुकिंग कराने पर किराया 4,999 और देहरादून से श्रीनगर का किराया 4,696 है। बुकिंग के हिसाब से किराया कम या इससे ज्यादा भी हो सकता है।