फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः मंगलवार से 10 दिन तक बाधित रहेगा ये मार्ग, खबर पढ़कर ही घर से निकलें

Mon, 23 Dec 2019 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बहल चौक से नैनी बेकरी चौक तक स्मार्ट सिटी के कार्य हो रहे शुरू 
  • अगले 10 दिनों तक लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी, स्मार्ट सिटी लि. ने जारी की सूचना 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के तहत मंगलवार से स्मार्ट रोड, मल्टी यूटिलिटी डक्ट, वाटर सप्लाई, सीवरेज और ड्रेनेज का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके चलते 10 दिन तक बहल चौक से नैनी बेकरी चौक (एकल मार्ग) तक यातायात बाधित रहेगा जबकि दूसरी लेन में वाहन चलते रहेंगे।  

विज्ञापन


देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। जो ईसी रोड, राजपुर रोड, चकराता रोड एवं हरिद्वार रोड पर होगा। इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

शुरुआत में ईसी रोड पर बहल चौक से नैनी बेकरी चौक तक बायीं ओर के लेन पर काम होगा। जो मंगलवार से शुरू होगा। काम शुरू होने के कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। वहीं, बायीं लेन पर केवल दो पहिया वाहनों का ही आवागमन हो सकेगा। इसी मार्ग पर दूसरी लेन का यातायात यथावत चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर से 10 दिन तक इस मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। 
विज्ञापन


यह होना है कार्य 

स्मार्ट रोड, मल्टी यूटिलिटी डक्ट, वाटर सप्लाई, सीवरेज और ड्रेनेज के लिए 190.54 रुपये का बजट रखा गया है। हरिद्वार रोड का 1.5 किलोमीटर, ईसी रोड का 2.9 किमी, राजपुर रोड का 1.8 किमी तथा चकराता रोड का 1.8 किमी हिस्सा स्मार्ट रोड के तहत बेहतर बनाया जाएगा।

इसके तहत पौधे भी लगाए जाएंगे। साथ ही मल्टी यूटिलिटी डक्ट बनाया जाएगा, जिसके जरिये विद्युत लाइनों, नालियों और ड्रेनेज को अंडरग्राउंड किया जाएगा। सेंसर युक्त एलईडी लाइटें आदि भी लगेंगी। साथ ही, वाटर सप्लाई, सीवरेज और ड्रेनेज पर भी काम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें