राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में रविवार को गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने का अनुमान है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं सोमवार को देहरादून में सुबह से ही सूर्य देव कहर बरपाने लगे हैं।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। रविवार को सुबह से दून में तेज धूप खिली रही। जिसकी वजह से दोपहर तक गर्मी और उमस का स्तर काफी बढ़ गया। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री तक अधिक चल रहा है। सोमवार को पांच डिग्री तक बढ़ सकता है।
तापमान
अधिकतम- 40
न्यूनतम- 24