मेट्रो रेल को लेकर सर्वेक्षण भी हो चुका है, लेकिन आने वाली लागत के चलते निर्माण की संभावना नहीं है। इसके बाद एलआरटी प्रणाली को लेकर भी मंथन हो चुका है। हरिद्वार में इसकी संभावनाओं को देखा जा रहा है, लेकिन देहरादून में जगह की कमी के चलते प्रोजेक्ट आसान नहीं रहेगा।
अब तीसरे विकल्प केबल कार नेटवर्क पर काम चल रहा है। इसके लिए बोलिविया के लॉ पाज शहर में स्थापित केबल कार नेटवर्क का अध्ययन किया गया है। लॉ पाज का भोगौलिक स्वरूप भी देहरादून की तरह पहाड़ीनुमा है। ऐसे में प्रोजेक्ट को देहरादून में कारगर माना जा रहा है। लागत के लिहाज से ये प्रोजेक्ट सस्ता है, जबकि भूमि की कम उपलब्धता के बावजूद भी इसे बनाया जा सकता है। प्रोजेक्ट की तैयार की गई रिपोर्ट को अब मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।