फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को STF ने नेपाल सीमा से किया गिरफ्तार, पुलिस को 11 साल से थी तलाश

Wed, 08 Jan 2025 09:12 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

12 दिसंबर 2013 को रविंद्र सिंह को काठगोदाम पुलिस ने 6.61 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे कुछ समय बाद न्यायालय से जमानत मिल गई थी, लेकिन उसके बाद से वह अदालत में कभी पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर महिपालपुर नई दिल्ली के रहने वाले रविंद्र सिंह को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। रविंद्र सिंह को पुलिस बीते 11 वर्षों से तलाश कर रही थी। काठगोदाम थाने में नशा तस्करी के मुकदमे में रविंद्र के साथी को 10 वर्ष की जेल भी हो चुकी है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि 12 दिसंबर 2013 को रविंद्र सिंह को काठगोदाम पुलिस ने 6.61 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे कुछ समय बाद न्यायालय से जमानत मिल गई थी, लेकिन उसके बाद से वह अदालत में कभी पेश नहीं हुआ।

पता चला कि उसके खिलाफ नई दिल्ली के वसंतकुंज थाने में नकली नोट तस्करी के मामले में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। अब कुछ समय पहले से इंस्पेक्टर अबुल कलाम की टीम को उसके पीछे लगाया गया था।
विज्ञापन


Dehradun: अवैध मदरसों को लेकर यूपी में सख्ती..अब उत्तराखंड में तैयारी, बोले सीएम धामी- फंडिंग की भी होगी जांच

विज्ञापन

टीम ने मंगलवार को रविंद्र सिंह को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि इस बीच वह नेपाल से नशे के पदार्थों को लाकर उनकी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर तस्करी कर रहा था। उसने एक मकान जिला मोतीहारी, बिहार में बना रखा है।

एसटीएफ की टीम ने पिछले कई हफ्तों से कस्बा मोतीहारी में वेश बदल कर उसके परिवार से मिलने जुलने वालों की रैकी की। इसी के चलते उसकी गिरफ्तारी में सफलता मिली। रविंद्र ने अपना एक काफी बड़ा ड्रग नेटवर्क तैयार कर लिया था जिसके माध्यम से वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चरस सप्लाई कर रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें