इसके अलावा वांछित और इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित करने, सर्विलांस समेत सभी संभावित माध्यमों से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, व्यस्त रहने वाले समय और स्कूलों में सुबह और छुट्टी के दौरान मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाने पर बल दिया गया।
रमजान और होली पर पीस कमेटी रखेगी नजर
रमजान और आगामी होली पर्व को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही संवेदनशील और आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के साथ अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। वहीं, जघन्य अपराधों, विशेषकर हत्या जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन और मजबूत आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया। साथ ही, ऐसे मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सोसायटियों में भी चलेगा सख्त सत्यापन अभियान दून पुलिस अब सोसायटियों पर भी सख्त सत्यापन अभियान चलाएगी।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पूरे जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान सोसायटीज में भी अनिवार्य तौर पर सत्यापन की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा, पूर्व में बाहरी राज्यों से आए अपराधियों द्वारा जनपद में शेल्टर/हाइड आउट बनाकर रहने के प्रकरण प्रकाश में आए थे। इसके मद्देनजर सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों की तलाश हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऐसे किसी संदिग्ध व्यक्तियों के मिलने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करें। जघन्य अपराधों की तेजी से जांच करने के निर्देश एसएसपी ने निर्देश दिए कि हत्या जैसे जघन्य अपराधों के मामलों में त्वरित एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। तेजी से जांच की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। जघन्य अपराधों में घटना से जुडे सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों के त्वरित संकलन करते हुए समयबद्ध रूप से आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किए जाएं। ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु न्यायालय में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। वांछित और ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।