फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Smart city: भारी पड़ी स्मार्ट सिटी के कार्यों में हीलाहवाली, कंपनी से काम छीना

Tue, 13 Sep 2022 09:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत आउटफाल व इंटिग्रेटेड सीवरेज एंड ड्रेनेज योजना के कामों के लिए नामित ब्रिज एंड रूफ कंपनी के काम संतोषजनक नहीं पाए गए।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में स्मार्ट सिटी के कामों में हीलाहवाली पर सरकार ने एक और कंपनी ब्रिज एंड रूफ को हटा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुमोदन के बाद शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बैठक कर स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका ने इसका आदेश जारी किया। इससे पहले एचएससीएल कंपनी को सरकार ने हटाया था।

विज्ञापन


मंगलवार को शहरी विकास व आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका के साथ बैठक की। बैठक के बाद मंत्री अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत आउटफाल व इंटिग्रेटेड सीवरेज एंड ड्रेनेज योजना के कामों के लिए नामित ब्रिज एंड रूफ कंपनी के काम संतोषजनक नहीं पाए गए।

इस संबंध में पहले भी कई बार बैठक लेकर कंपनी को निर्देश दिए गए। मंत्री ने 29 जुलाई को मौके पर निरीक्षण किया था और अपेक्षाकृत काम न होने पर कड़ी चेतावनी दी थी। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि सीवरेज और ड्रेनेज का काम निम्न गुणवत्ता का पाया गया। 
विज्ञापन


अग्रवाल ने बताया कि इसी तरह स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट रोड परियोजना में भी नामित संस्था ब्रिज एंड रूफ के काम संतोषजनक नहीं थे। सीवरेज और ड्रेनेज का काम अब पेयजल एवं सिंचाई विभाग करेगा जबकि स्मार्ट रोड परियोजना में पीडब्ल्यूडी को नामित किया है। उन्होंने जल्द ही यह काम शुरू करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इससे पहले स्मार्ट सिटी के कामों में धीमी गति पर हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) को सरकार ने हटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें