अब देहरादून के 10 नहीं बल्कि 100 वार्ड स्मार्ट होंगे। स्मार्ट सिटी लि. को एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की ओर से अनुदान दिया गया है। जिसके बाद स्मार्ट सिटी का दायरा 10 से बढ़कर 100 वार्डों तक फैल जाएगा। मौजूदा समय की बात करें तो स्मार्ट सिटी का क्षेत्रफ ल 354 हेक्टेअर है।
इसमें आराघर चौक से ईसी रोड, करनपुर बाजार, डीबीएस चौक से नैनी बेकरी, बहल चौक, राजपुर रोड, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल पुल, बिंदाल नदी के साथ ही बाएं क्षेत्र को शामिल करते हुए कांवली रोड, सहारनपुर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक से हरिद्वार रोड से होते हुए आराघर चौक के बीच का क्षेत्र शामिल है।
स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अनुदान की राशि से शहर की मुख्य सड़कों के साथ ही, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज, सीवरेज, मल्टी यूटिलिटी डक्ट आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं, मौजूदा समय में 30 स्मार्ट सिटी दून की सड़कों पर दौड़ने वाली हैं। अनुदान की राशि से 100 बसें और बढ़ जाएंगी, जिससे लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था मिलेगी।
स्मार्ट सिटी में अभी शामिल वार्ड
स्मार्ट सिटी में अभी नगर निगम के 10 वार्ड शामिल थे। जिसमें करनपुर, बकरालवाला, घंटाघर, एमकेपी का कुछ हिस्सा शामिल है। वहीं, कालिका मंदिर मार्ग, तिलक रोड, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, धामावाला, झंडावाला शामिल हैं।
स्मार्ट सिटी का वित्तीय प्लान
स्मार्ट सिटी फंड - 1000 करोड़
सहयोगी फंड - 236 करोड़
पीपीपी परियोजना - 171.5 करोड़
कुल लागत - 1407.5 करोड़