शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘माझी’ में एक बार फिर देहरादून नजर आएगा। देहरादून के बिग सिनेमाज में शाम साढ़े सात बजे फिल्म का एक शो होगा।
अगर दर्शकों ने पसंद किया तो इसके शो आगे बढ़ाए जाएंगे। खास बात यह है कि फिल्म में दून की खुड़बुड़ा पुलिस चौकी के अलावा सहस्त्रधारा, मसूरी के भी दृश्य दिखेंगे। ओलंपस हाईस्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुणाल मल्ला इसमें इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं, जबकि रायपुर वाणी विहार निवासी हरीश विलेन बने हैं।
मेन विलेन मुकेश ऋषि
उनका 20 मिनट का रोल है। हरीश के मुताबिक मेन विलेन मुकेश ऋषि के गैंग ‘मल्हान’ में वह हर्षमणि सकलानी की भूमिका निभा रहे हैं। हर्षमणि मुकेश का खास गुर्गा है, जिसकी एक एनकाउंटर में मौत हो जाती है। फिल्म में खुड़बुड़ा चौकी में पंकज त्रिपाठी की गिरफ्तारी का सीन है, जो गैंग्स ऑफ वासेपुर में सुल्तान की भूमिका निभा चुके हैं।
पढ़ें, फिल्म फेस्टिवल में चमके दून के 'सुनील'
हीरो ‘जन्नत 2’ फेम सुमित निझावन और हीरोइन मोना वासु हैं। रमन सिंह रावत, शुभम शर्मा और शौर्य दुबे भी फिल्म में दिखेंगे। दून की ही पूजा बिष्ट का आइटम सांग भी फिल्म में है। फिल्म में सतीश शर्मा भी विशेष भूमिका में नजर आएंगे।
दून के कलाकारों का दिखेगा दम
आज रिलीज होने जा रही फिल्म मांझी में दून के कलाकारों की अदाकारी भी देखने को मिलेगी। फिल्म में फिल्म विशेषज्ञ सतीश शर्मा विशेष भूमिका में नजर आएंगे। सतीश शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में दून की विभिन्न लोकेशन को खूबसूरती से पेश किया गया है।
फिल्म में उनके अलावा कुणाल एस मल्लाह, रमन सिंह रावत, शुभम शर्मा और शौर्य दूबे आदि कलाकार भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। दून के इन कलाकारों को बड़े पर्दे पर देखने को लेकर दर्शकों में खासी उत्सुकता है। फिल्म में पूजा बिष्ट का आइटम नंबर देखने को भी खासी बेकरारी है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...