फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: देहरादून के100 वार्डों में होगी सख्ती, अतिक्रमण पर तीन चेतावनी के बाद सील होगी दुकान

Thu, 17 Sep 2020 12:24 PM IST
अलका त्यागी सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dehradun nagar nigam
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर देहरादून नगर निगम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। नगर निगम प्रशासन ने फैसला किया है कि तीन चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित दुकान को सील कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था सभी 100 वार्डों में लागू होगी। 

विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में स्थित पलटन बाजार, झंडा बाजार, राजा रोड, कांवली रोड, डिस्पेंसरी रोड, चकराता रोड समेत तमाम बाजारों में अतिक्रमण की शिकायतें निगम को मिल रही हैं। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक करीब एक हजार से अधिक दुकानदारों ने अस्थायी या स्थायी अतिक्रमण किया हुआ है। लेकिन, अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

ऐसे की जाएगी कार्रवाई 
पहली बार दुकानदार को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जाएगी। साथ ही सामान भी हटा दिया जाएगा। इसके बाद भी सुधार न होने पर दूसरी बार की कार्रवाई के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण पाया गया तो तीसरी कार्रवाई में सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके बावजूद अतिक्रमण न हटाने की स्थिति में चौथी बार में दुकान को सील कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण की शिकायतों को देखते हुए यह व्यवस्था पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू की जा रही है। तीन बार की चेतावनी के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाता है तो चौथी बार में उसकी दुकान को सील कर दिया जाएगा। अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें