देहरादून की 15 वर्षीय संस्कृति भटकोटी अमेरिका में वर्ल्ड स्कॉलर कप प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
इसमें 50 देशों के लगभग तीन हजार से अधिक स्कूली बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का मकसद विभिन्न संस्कृति के बच्चों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वह वर्तमान व भविष्य के मुद्दों व विचारों पर मंथन करेंगे।
मूल रूप से देहरादून की राजपुर रोड निवासी संस्कृति भटकोटी दिल्ली स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल में 10वीं की छात्रा है।