फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देहरादून की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
सविम ढालीपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी ट्रॉफी के साथ। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। विद्या भारती की ओर से ढालीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में चल रही 32वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। व्यक्तिगत वर्ग में 186 अंक के साथ देहरादून की टीम चैंपियन रही जबकि, 150 अंक के साथ हरिद्वार दूसरे और 141 अंक लेकर रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और हरबर्टपुर के सभासद विपुल अग्रवाल ने विजेता टीम को पुरुस्कृत किया। अंडर 19 वर्ग की 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में स्कूल के विशाल सैनी, 800, 1500 और चार किमी क्रास कंट्री दौड़ में सृष्टि बिष्ट ने बाजी मारी। गोला फेंक, तारगोला, भाला फेंक में मेजबान स्कूल की प्रतिभा प्रथम रही।
विज्ञापन

सभासद विपुल अग्रवाल ने कहा कि बालक के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना खेलों के माध्यम से ही संभव है। खेलों से जहां खिलाड़ियों में साहस, धैर्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोगी भाव जैसे गुण आते हैं। वहीं समाज एवं राष्ट्र का चिंतन कर उत्साह जनक परिणाम भी देता है। इस अवसर पर निरीक्षक गढ़वाल नत्थी लाल बंगवाल, प्रांत शारीरिक प्रमुख भानु गुप्ता, प्रांतीय खेल प्रमुख अब्बल सिंह तोपाल, मनोज रयाल, विजय बडोनी, चंदन नकोटी, सतीश गुप्ता, सोमन प्रकाश बलोदी, हरिचरण चतुर्वेदी, उदय राज सिंह चौहान, विष्णु शर्मा, जगदीश पांडेय, लोकेंद्र अंथवाल, अवतार सिंह गुरुंग, संजय परमार, राहुल थापा, भूपेंद्र सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें