फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पुलिस व्यवस्था में दो भागों में बंटा राजधानी का देहात क्षेत्र, इन दो महिला एसपी को मिली जिम्मेदारी

Sat, 30 Nov 2024 10:45 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पिछले दिनों अमर उजाला ने देहरादून जिले के देहात क्षेत्र में नई व्यवस्था को लेकर खबर प्रकाशित की थी। एसपी विकासनगर रेणु लोहानी बनीं और ऋषिकेश एसपी जया बलूनी को बनाया गया।
विज्ञापन
मीटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून के देहात क्षेत्र को आखिरकार दो भागों में बांट दिया गया है। यहां पर एसपी देहात दो अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनके एसपी ऋषिकेश जया बलूनी को बनाया गया है। जबकि एसपी ऋषिकेश की जिम्मेदारी रेणु लोहानी को दी गई है। अमर उजाला ने 16 नवंबर के अंक में ही देहरादून जिले के देहात क्षेत्र में नई व्यवस्था के तहत दो एसपी तैनात किए जाने का समाचार प्रकाशित किया था।

देहरादून ऐसे चुनिंदा जिलों में शामिल है जिसके दो तरफ के देहात क्षेत्र के बीच में शहरी क्षेत्र पड़ता है। यहां 21 थाने हैं। इनमें दस देहात और 11 सिटी क्षेत्र यानी शहर में आते हैं। ऐसे में देहात क्षेत्र को दो भागों में बंटने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन


पिछले दिनों पीपीएस अधिकारियों की जद में एसपी देहात देहरादून भी आए थे। अब एकाएक गृह विभाग ने दो पीपीएस अधिकारियों को देहरादून के देहात क्षेत्र में तैनात किया है। इनमें एसपी ऋषिकेश जया बलूनी और एसपी विकासनगर रेणु लोहानी कहलाएंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्व बदले, यहां देखें सूची

भौगोलिक परिस्थितियां भी हैं भिन्न

विकासनगर और ऋषिकेश के देहात क्षेत्र में भौगोलिक परिस्थितियां भी भिन्न हैं। पारंपरिक रूप से परवादून के नाम पर पहचाना जाने वाला ऋषिकेश क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा मैदानी भू-भाग है। दूसरी तरफ पछवादून के रूप में पहचान रखने वाले विकासनगर क्षेत्र की सीमाएं उत्तर प्रदेश और हिमाचल से लगती हैं। साथ इस क्षेत्र में जौनसार बावर दुर्गम इलाका है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें