फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: डेंगू पीड़ित मरीज की मौत पर दून अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप 

Fri, 11 Sep 2020 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप 
  • मरीज में कोरोना के भी थे लक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजा गया
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज में कोरोना के भी लक्षण थे। परिजनों और रिश्तेदारों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दून अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों के समझाने पर परिजन शांत हुए। 

विज्ञापन


भगत सिंह कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने गुरुवार दोपहर बाद राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार देर रात उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज डेंगू के साथ ही निमोनिया से भी पीड़ित था।

साथ ही कोरोना के भी लक्षण थे। मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया था। वहीं, मरीज की मौत की सूचना पर परिजन और रिश्तेदार दून अस्पताल में एकत्र हो गए। डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस और दून अस्पताल के अधिकारियों के काफी समझाने वे शांत हुए। मरीज का कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही कोरोना जांच के लिए सैंपल भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें