फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के लिए मंगलवार को रूट रहेंगे डायवर्ट, पुलिस ने की ये अपील

Mon, 13 Jan 2020 11:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शहर का भ्रमण करेगी। इस दौरान शहर में रूट डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह रूट प्लान देखकर घर से निकलें। वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी न उठाने पड़े। 

विज्ञापन


यहां से गुजरेगी रथ यात्रा

रथ यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर कनक चौक, ओरिएंटल चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, दर्शनी गेट, चंदन नगर कट, रिची-रिच कट होते हुए कृष्णा वेडिंग प्वाइंट में समाप्त होगी।

यह रहेगा प्लान

- जब यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होगी, उस समय लैंसडौन चौक, ओरियंट चौक व पेसेफि क तिराहे से कोई भी वाहन कनक चौक की ओर नहीं आएगा।
- शोभायात्रा का अगला हिस्सा ओरियंटल चौक पहुंचने से पहले दिलाराम से घंटाघर आने वाले यातायात को यूकेलिप्टस से सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- ओरियंटल चौक से घंटाघर तक शोभायात्रा के रहने की दशा में ग्लोब चौक से ओरियंटल चौक की तरफ  आने वाला यातायात को कनक चौक की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। ओरियंटल चौक से घंटाघर की तरफ  किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


- यात्रा के घंटाघर के करीब पहुंचने पर दर्शनलाल चौक से घंटाघर की तरफ  किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। समस्त वाहनों को दर्शनलाल से लैंसडौन की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। चकराता रोड, बल्लुपूर चौक से आने वाले भारी वाहनों, सिटी बसों, विक्रमों को घंटाघर से ओरियंटल चौक की और डायवर्ट किया जाएगा।
- यात्रा दर्शनी गेट से प्रिंस चौक की और बढे़गी तो उससे पूर्व कंट्रोल के निर्देशानुसार भारी वाहनों एवं सिटी बसों को निरजंनपुर मंडी से कमला पैलेस की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। पांच नंबर विक्रम को मातावाला बाग से - वापस किया जाएगा। 08 नंबर बिक्रम को सहारनपुर चौक से वापस कर दिया जाएगा। निरजंनपुर मंडी से आने वाले यातायात को सहारनपुर चौक से झंडा चौक की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा।

- जब यात्रा प्रिंस चौक के नजदीक पहुंचेगी तक दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक की और आने वाले यातायात को तहसील चौक से एमकेपी चौक की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। आराघर से प्रिंस चौक की तरफ आने वाले यातायात को सीएमआई तिराहे से एमकेपी चौक की तरफ  और रेसकोर्स से भी प्रिंस चौक की तरफ  कोई यातायात आने नहीं दिया जाएगा।
- जब शोभायात्रा प्रिंस चौक पार कर लेगी तो सहारनपुर रोड, गांधी रोड वाले यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा एवं प्रिंस चौक से हरिद्वार रोड की तरफ  शोभायात्रा के पीछे किसी भी तरह का यातायात नहीं आने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें