फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Robbery: डकैती के अगले ही दिन बिहार पहुंच गए थे बदमाश, मददगारों ने पूछताछ में बताई कई बातें

Sun, 19 Nov 2023 11:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अभी तक माना जा रहा था कि बदमाश सीधे बिहार नहीं बल्कि देश के किसी अन्य हिस्से में पहुंचे थे। लेकिन, पकड़े गए मददगारों ने पुलिस को बताया कि डकैती डालने वाले दो बदमाश विक्रम और प्रिंस देहरादून से अलग-अलग बसों से दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
देहरादून में डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने के बाद बदमाश अलग-अलग बस और ट्रेन से अगले ही दिन बिहार पहुंच गए थे। दो बदमाश यहां से अलग-अलग बसों से दिल्ली गए और फिर वहां से बिहार चले गए। बिहार में दोनों ने कपड़े व पहचानपत्र आदि सब सामान विशाल को दे दिए थे। विशाल ने यह जानकारी पुलिस को पूछताछ में दी है। अब इसके आधार पर ही पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, अभी तक माना जा रहा था कि बदमाश सीधे बिहार नहीं बल्कि देश के किसी अन्य हिस्से में पहुंचे थे। लेकिन, पकड़े गए मददगारों ने पुलिस को बताया कि डकैती डालने वाले दो बदमाश विक्रम और प्रिंस देहरादून से अलग-अलग बसों से दिल्ली गए थे। दिल्ली में वे विक्रम के फ्लैट पर रुके और फिर वहां से अलग-अलग ट्रेन से बिहार के वैशाली चले गए। वैशाली में दोनों ने विशाल को कपड़े व पहचानपत्र दे दिए और अगले ठिकाने पर चले गए।

Operation Silkyara: 41 जिंदगियां बचाने अब रोबोट जाएगा सुरंग के अंदर, रेस्क्यू में लग सकते हैं 30 से 40 घंटे
विज्ञापन


उनके अगले ठिकानों के बारे में विशाल को भी जानकारी नहीं है। कपड़े और पहचान पत्र आदि सामान तो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। लेकिन, उनके अगले ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि विक्रम और प्रिंस पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। इनमें आरोपी विक्रम सात साल से दिल्ली में पंजाबी रसोई में ड्राइवर था। घटना से दो माह पहले ही वह यहां से काम छोड़कर चला गया। उसने बताया था कि उसकी मां की तबीयत खराब है।

लेकिन, वह इस गैंग में शामिल हो गया। अगस्त में वह दो साथियों के साथ दिल्ली के इस फ्लैट में आया था। इसके बाद दो नवंबर को रोहिणी स्थित फ्लैट में आकर रहने लगा। यहां से सात नवंबर को घटना करने के लिए हरिद्वार पहुंचा। घटना करने के बाद 10 नवंबर की सुबह दिल्ली और फिर शाम को बिहार चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें