फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर घूम रहा है 'खतरा'

Mon, 07 Oct 2013 10:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सराकरी विभागों के खौखले दावों के आगे देहरादून के लोगों की पूरी बरसात सड़क पर बने गड्ढों में गिरते-पड़ते बीत गई।
विज्ञापन


अब बरसात लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन लोक निर्माण विभाग अब भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है। जनता इन गड्ढों से मुक्ति मिलने का इंतजार कर रही है, जबकि अभी अधिकारी इन सड़कों को सही करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

चकाचक सड़कें मिलने के वादे
तीस जून को शहर को चकाचक सड़कें मिलने के वादे किए गए थे। तारीख गुजर गई, लेकिन सड़कों पर निकलने वाले दून के लोगों को गड्ढों से निजात नहीं मिली। तारीख बढ़ती गई, काम टलता रहा। इस बीच आसमान बरसने लगा तो संबंधित विभागों को हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने का बहाना मिल गया। इस दौरान जो सड़कें थोड़ा बहुत बनी थीं, वे भी ‘गुणवत्ता’ की बदौलत धंस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली थी वित्तीय स्वीकृति
शहर में साठ किलोमीटर से अधिक सड़कों पर मरम्मत का काम होना है। मार्च 2013 में ही इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन पहले एडीबी की लापरवाही और अब लोकनिर्माण विभाग की सुस्त चाल से काम शुरू नहीं हो सका है।

शिमला बाईपास से सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही शहर के भीतर सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- बीएन चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड

बारिश खत्म होने के तीन-चार दिन बाद ही हरिद्वार बाईपास पर कार्य शुरू हो पाएगा। लगभग पांच किलोमीटर के इस पैच पर मरम्मत का काम किया जाना है।
- हरिओम शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें