पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही पुश्ते की शेष दीवार और आसपास की जमीन की स्थिति का आकलन किया जा रहा है ताकि आगे किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
नदी नाले उफनाए
पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही भारी बारिश से शहर में नदी नाले उफान पर आ गए। रिस्पना बिंदल समेत शहर की नदियों में पानी का प्रवाह बढ़ गया। भट्ठा फॉल और शिखर फॉल में भी बारिश के कारण अचानक पानी का प्रवाह तेज हो गया। प्रशासन ने नदियों और गदेरों के किनारे रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।