नए साल के सामान से शहर के बाजार सजने लगे हैं। दून के मुख्य बाजार पलटन बाजार, राजपुर रोड, चकराता रोड समेत अन्य बाजार सजने लगे हैं। शॉपिंग मॉल्स, होटल, दुकानों और अन्य पिकनिक स्पॉट को रंगीन लाइटों से सजाया जा रहा है। अधिकतर जगह आकर्षक छूट से ग्राहकों को लुभाने की होड़ लगी हुई है। दुकानों और मॉल्स सहित खरीदारी के सभी स्थानों को ग्राहकों की पसंद के सामान से भर दिया गया है।
अशन्न में लगेगा चिली फिश का तड़का
नए साल के मौके पर राजपुर रोड स्थित अशन्न रेस्टोरेंट में शेफ चिली फिश का तड़का लगाएंगे। साथ ही मुगलाई पराठा समेत विभिन्न व्यंजन के जायके में नया तड़का लगाया जाएगा। रेस्टोरेंट के संचालक कृष्ण कुमार चक्रवर्ती ने बताया रेस्टोरेंट के 25 साल पूरे होने पर नए साल के जश्न को ग्र्रैंड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेफ चिली फिश के साथ ही विभिन्न व्यंजनों में नया तड़का लगाएंगे।
टेरेस में होगा नए साल का आगाज
बल्लुपुर चौक स्थित एचटू क्लब में टेरेस पर नए साल का स्वागत होगा। टेरेस पर युवा खुले में बोन फायर का आनंद उठा सकेंगे। इसके अलावा यहां पहुंचे कपल्स को नए वर्ष के प्रवेश करते ही पटाखे छोड़कर जश्न बनाने का मौका भी दिया जाएगा। क्लब के संचालक माइकल ने बताया कि नए साल को खास बनाने के लिए ड्रेस कोड रखा गया है। जबकि लड़कियों की लिए प्रवेश निशुल्क है। उन्होंने बताया कि खासतौर से खाने के शौकीनों को मल्टी कुजीज और ड्रिंक्स परोसी जाएगा।
राजपुर रोड स्थित पैसेफिक मॉल में तीन दिन तक नए साल का जश्न मनाया जाएगा। जश्न में चार चांद लगाने के लिए मॉल को सिल्वर और नीले रंगों से सजाया जा रहा है। साथ ही मॉल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कई लाइव बैंड प्रस्तुति देंगे। मॉल की मार्केटिंग डायरेक्टर मीनू गोयल ने बताया कि नए साल के उपलक्ष्य में मॉल में तीन दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
डीजे फ्लोर पर मचाएंगे धमाल
डीजे का ट्रेंड शहर में बढ़ा है। शहर भर में विभिन्न जगहों पर डीजी फ्लोर पर धमाल मचाएंगे। देश के कई शहरों से डीजे दून के लोगों को डांस फ्लोर पर थिरकाने के लिए आ रहे हैं।
हर जगह होगी कपल एंट्री
शहर के तमाम होटल में विशेष आयोजन में कपल एंट्री रखी गई है। कुछ दिनों में ही कपल एंट्री पासेज मिलना शुरू हो जाएंगे। कुछ जगहों पर फैमिली एंट्री रखी जाएगी। फैमिली और कपल्स का ध्यान रखते हुए क्लब और रेस्टोरेंट में सुरक्षा की भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
परिवार के साथ होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन
राजधानी दून से लगभग 15 किमी दूर अंतारा सीनियर लिविंग में रहने वाले लोग परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे। यहां रहने लगभग 25 परिवारों के वे सदस्य जो जो बाहर रहते हैं, उनका दून आने का सिलसिला शुरू हो गया है।