फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ से मॉडल स्टेशन बनेगा देहरादून रेलवे स्टेशन, मिलेंगी ये हाईटेक सुविधाएं

Sat, 17 Mar 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने हेरिटेज देहरादून रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। 50 करोड़ की अनुमानित लागत से स्टेशन का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। जिसमें सहारनपुर चौक से घंटाघर जाने वाली मुख्य सड़क से स्टेशन का दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण होगा।

विज्ञापन


वहीं एक ही भवन में सभी कार्यालय, पूछताछ, टिकट बुकिंग, क्लाक रूम, भूमिगत कार पार्किंग आदि तमाम सुविधाएं मिलेगी। टिकट बुकिंग भवन के साथ ही मल्टी फूड प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। 15 दिन के भीतर रेलवे नवीनीकरण कार्य का डिजाइन तैयार कर बोर्ड की स्वीकृति के लिए भेजेगा।

शुक्रवार को देहरादून पहुंचे मंडलीय रेलवे प्रबंधक मुरादाबाद एके सिंघल ने अधिकारियों व आर्किटेक के साथ बैठक कर स्टेशन के नवीनीकरण कार्य पर चर्चा की। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में डीआरएम ने कहा कि करीब 120 करोड़ की लागत से स्टेशन में यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नए प्लेटफार्म पर भी लगेगी स्वचालित सीढ़ी

escalator
वहीं 50 करोड़ की अनुमानित लागत से स्टेशन का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। लेकिन स्टेशन के पुराने भवनों के स्वरूप में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। 31 मार्च से पहले नवीनीकरण कार्य का प्लान तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा टिकट बुकिंग भवन के साथ ही मल्टी फूड प्लाजा बनेगा। जिसमें होटल, फूड प्वाइंट, हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की दुकानें होगी। इसके लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण से एक सप्ताह के भीतर जमीन स्थानांतरण की मंजूरी मिल जाएगी।

नए प्लेटफार्म पर भी लगेगी स्वचालित सीढ़ी
यार्ड री-मॉडलिंग कार्य में दून स्टेशन पर पांचवां प्लेटफार्म बनेगा। इसमें भी यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचालित सीढ़ी व लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन पर सुविधाओं को चिन्हिकरण किया जाएगा। ताकि यात्रियों को विश्राम गृह, टॉयलेट, टिकट बुकिंग, पूछताछ, पार्किंग आदि सुविधाओं का आसानी से पता लग सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें