फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बीमारी से जूझ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता, एयर एंबुलेंस से लेजाया गया AIIMS

Sat, 17 Mar 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
anand singh bisht
विज्ञापन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को शुक्रवार शाम एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया। वे इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाई एस बिष्ट ने बताया कि  12 मार्च को जब सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को यहां लाया गया था। उस दौरान पहले उन्हें डिहाइड्रेशन था। इसके बाद अचानक उन्हें गैस्ट्रो इंटाइटिस की शिकायत होने लगी।

इलाज के बाद वे ठीक हो रहे थे। शुक्रवार क उन्हें छुट्टी देनी थी, लेकिन अचानक उनकी हालत फिर बिगड़ गई। इसके लिए दूर मेडिकल कॉलेज के गेस्ट्रो सर्जन डॉ विपुल कंडवाल को बुलाया गया। उन्होंने इसकी जांच की तो पाया कि उनकी आंतों में सूजन हो गई है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

anand singh bisht
डॉ. कंडवाल ने भी सीएम योगी के पिता को दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के लिए भेजने की सलाह दी। उनका कहना था, कि इस बीमारी के इलाज के लिए जो डॉक्टर चाहिए, वे इस वक्त यहां नहीं हैं। साथ ही जो सुविधाएं होनी चाहिए वे भी यहां मौजूद नहीं है। इसलिए उनका वहां इलाज होना ठीक रहेगा।इसके बाद उन्हें शाम को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए भेजा गया।
 
उन्होंने बताया कि एक डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ गई है।  वहीं दिल्ली एम्स में इसकी सूचना दे दी गयी है, ताकि वहां कोई दिक्कत न हो। बता दें कि 12 मार्च को आनंद सिंह बिष्ट को पौड़ी से रेफर कर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें