प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है जांच
पुष्पांजलि प्रकरण में पुलिस के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच कर रहा है। अभी तक की जांच में पता चला है कि दीपक मित्तल इस वक्त पत्नी राखी मित्तल के साथ भारत से बाहर रह रहा है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया जा चुका है। इस मामले में आर्किड पार्क परियोजना में फ्लैट बुक कराने वाले करीब 90 बायर्स ने रेरा से न्याय न मिलने पर एनसीएलटी में वाद दायर किया था। एनसीएलटी ने सुनवाई के दौरान परियोजना संचालन कर रहे बोर्ड को भंग करते हुए सभी अधिकारों को अपने हाथ में ले लिया है। साथ ही बाहरी प्रमोटर्स को परियोजना पूरी करने के लिए आमंत्रित किया है। चयनित सात प्रमोटर्स में से बायर्स की शर्तों पर खरे उतरने वाले एक प्रमोटर का चयन कर लिया गया है जो कि प्रोजेक्ट को पूरा कर अधूरे पड़े फ्लैटों का निर्माण करने के बाद बायर्स को सौंपेगा। इस परियोजना में करीब 300 से अधिक फ्लैट का निर्माण किया जाना है।