अब इस मामले में स्पेशल ईडी कोर्ट में पीड़ितों की गवाही शुरू हो चुकी है। ठगी का शिकार करीब 70 से 80 लोग हुए हैं। पहली गवाही बृहस्पतिवार को हुई। अब अगली गवाही आगामी 18 अप्रैल को होगी। ईडी की ओर से अधिवक्ता विभोर गोयल ने बताया कि मित्तल दंपती की मुकदमे की फाइल राजपाल वालिया से अलग कर दी गई है।
दोनों मामलों में सुनवाई चल रही है। अब मित्तल दंपती को भगोड़ा घोषित किए जाने संबंधी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही दंपती को भगोड़ा घोषित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दंपती इस वक्त भी किसी अन्य देश में रह रहा है। उधर, सूत्रों ने बताया कि दंपती के खिलाफ ईडी रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।