फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का दीदार पाने को झेलनी पडे़गी मुसीबत

Tue, 27 Dec 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
pm modi rally
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीदार पाने के लिए लोग मुसीबत झेलने के लिए भी तैयार रहें। मोदी आगमन और प्रस्थान के दौरान आधे शहर का चक्का जाम रहेगा। इसके अलावा रैली स्थल तक पहुंचने के लिए हर किसी को एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पडे़गा। नोटबंदी में हुई दिक्कत झेलने के बाद भी मोदी को सुनने के लिए अपार भीड़  जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


नोटबंदी को लेकर 50 दिन की अवधि पूरी होने से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आ रहे हैं। ऐसे में हर कोई मोदी की आगामी रणनीति को जानने के लिए उत्सुक है। नोटबंदी में लंबी दिक्कत झेलने के साथ भी लोग मोदी के साथ खड़े नजर आए हैं।

ऐसे में खुफिया एजेंसी उनकी रैली में भारी भीड़ जुटाने की संभावना जता रही है। उसी लिहाज से सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी तरह की चूक न हो सके। परेड ग्राउंड के अंदर और बाहर जिस तरह के सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, निसंदेह लोगों को मुसीबत झेलनी पडे़गी।
विज्ञापन


रैली स्थल पहुंचने के लिए लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना होगा। मोदी के आगमन के दौरान जीटीसी हैलीपैड से लेकर परेड ग्राउंड तक मोदी के आगमन और प्रस्थान के दौरान आधा-आधा घंटे के लिए दो बार यातायात बंद किया जाएगा।

यह रास्ता करीब चार किलोमीटर का रहेगा। इस स्थिति में आधा शहर का चक्का जाम हो जाएगा। इसके असर दूसरे इलाकों में पड़ने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। 

रात भर चलती रही चेकिंग
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सोमवार देर रात तक शहर में चेकिंग अभियान चलता रहा। बम निरोधक दस्ता, अभिसूचना इकाई और पुलिस की टीम ने परेड ग्राउंड के तमाम रास्तों के होटलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों में ठहरे लोगों के बारे में जानकारी हासिल की गई। देर रात तक करीब 13 होटलों को चेक किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें