पॉलिथीन के विरुद्ध शुरू की गई नगर निगम की वेस्ट वॉरियर प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल डोभालवाला ने प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल में 27 अगस्त से अब तक कुल 50 किलोग्राम पॉलिथीन कैरी बैग एकत्र किए हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 30 स्कूलों ने प्रतिभाग किया था। प्रथम आने वाले स्कूल को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं द्वितीय को 50 और तृतीय को 25 हजार रुपये मिलेंगे।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि गत से पॉलिथीन सिंगल यूज कैरीबैग के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत शहर के सभी स्कूलों को सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग एकत्र करने को कहा गया था।
इसके तहत इनाम और प्रमाण पत्र दिए जाने की व्यवस्था है। वेस्ट वॉरियर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राइमरी विद्यालय डोभालवाला का आया। इसमें छात्रों ने 50 किलोग्राम कैरीबैग एकत्र किए थे।
बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग को 22.60 किलोग्राम कैरीबैग एकत्र करने पर दूसरा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डालनवाला को 19 किलोग्राम कैरीबैग एकत्र करने पर तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी स्कूलों के छात्रों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
रेस्टोरेंट का 5000 का चालान
वार्ड नंबर छह दून विहार के सफाई निरीक्षक मनीष दर्याल ने मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान हंगर प्वाइंट रेस्टोरेंट में 5.8 किलोग्राम प्लास्टिक कैरीबैग पाए गए। इस पर रेस्टोरेंट का पांच हजार रुपये का चालान किया गया।