फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषक सम्राट सम्मान से नवाजे गए दून के प्रेम चंद

Sun, 06 Mar 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रेम चंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में अनार की बागवानी को प्रोत्साहित करने प्रेम चंद्र शर्मा को राष्ट्रीय कृषक सम्राट सम्मान से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन

चकराता ब्लॉक के हटाल गांव निवासी प्रेम चंद्र शर्मा को दिल्ली में आयोजित समारोह में कृषि सचिव शोभन कुमार पटनायक ने पुरस्कृत किया।  समारोह में देश भर से करीब 20 किसान विभिन्न फसलों पर किए गए कार्य पर पुरस्कृत किए गए। 

पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई की समस्या के चलते प्रेम चंद शर्मा ने प्लास्टिक मल्चिंग और टपक सिंचाई का प्रयोग कर सफलतापूर्वक अनार की खेती की। पहाड़ में खेती की उनकी इस तकनीक से मृदा नमी बनी रही और 25 से 30 फीसदी तक उत्पादन बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रभारी वैज्ञानिक डा. एसएस सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से किसी किसान को पहली बार यह सम्मान मिला है। महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड 2016 के तहत दिल्ली में तीन मार्च को यह समारोह आयोजित किया गया।

दिल्ली से पुरस्कार पाकर दून लौटे कृषक प्रेम चंद्र शर्मा ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में वह अपने गांव को मॉडल गांव बनाना चाहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें