फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के बेटे ने तय की ऊंची उड़ान, आठ लाख युवाओं के बीच से बना टॉपर

Mon, 26 Jun 2017 09:28 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
prashant singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहरादून के युवा प्रशांत सिंह एयरफोर्स में पायलट बन गए हैं। एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट(एफकैट) की कठिन चयन प्रक्रिया के बाद प्रशांत का चयन हुआ है। इस परीक्षा में शामिल करीब आठ लाख युवाओं में से चयनित होने वाले टॉप-15 पायलट में प्रशांत शामिल हैं। बेटे की इस कामयाबी से परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


सेलाकुई के जमनपुर गांव निवासी सेना से रिटायर्ड सूबेदार चौधरी उमेश सिंह और बृजेश देवी के परिवार में उस वक्त खुशियां बिखर गई, जब बेटे प्रशांत का चयन एयरफोर्स में बतौर पायलट हो गया।

प्रशांत ने बताया कि उनके पिता ही उनके आदर्श हैं। सेना में सूबेदार पद पर होने के दौरान पिता को देखकर ही फौज में जाने का सपना पाला। प्रशांत ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं और 75 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की। इसके बाद उत्तराखंड तकनीकी विवि के संघटक कॉलेज टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज टिहरी से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर से करीब आठ लाख युवाओं ने लिया था हिस्सा

भारतीय वायु सेना - फोटो : Pintrest
फौज में जाने के मकसद से कंबाइंड डिफेंस सर्विस और एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट को आवेदन कर दिया। एफकैट में चयन हो गया। इस परीक्षा में देशभर से करीब आठ लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था।

इनमें से करीब चार हजार छात्रों का चयन एसएसबी के लिए हुआ था। इसमें से 15 युवाओं का चयन एयरफोर्स के लिए हुआ है, जिसमें प्रशांत भी शामिल हैं। प्रशांत की बड़ी बहन निवेदिता सिंह एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत है।

अब प्रशांत एक जुलाई से हैदराबाद में एयरफोर्स एकेडमी में ज्वाइन करने जा रहे हैं। यहां उनका बतौर पायलट 18 महीने का कठिन प्रशिक्षण होगा। यहां से पासआउट होने के बाद प्रशांत वायुसेना में बतौर पायलट ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें