फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया ने माना पहाड़ की बेटी का दम, 50 देशों को हराकर देश का नाम किया रोशन

Mon, 26 Jun 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bhoomika
विज्ञापन
पहाड़ की बेटी ने 50 देशों को हराकर दुनिया के फलक पर भारत का नाम रोशन किया है। यह खबर पढ़कर आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन


वेनिस, इटली में आयोजित वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपयिनशिप में दून की भूमिका शर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता में शामिल एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी भूमिका ने फाल इन, बॉडी पोजिंग और इंडिविजुअल पोजिंग राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। 

17-18 जून को आयोजित वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में अलग-अलग देशों की 50 महिला बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की हेड कोच हैं मां

- फोटो : डेमो पिक
तीन राउंड की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजेश्वर नगर फेज-टू, सहस्त्रधारा रोड निवासी भूमिका स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहीं। भूमिका की मां हंसा मनराल शर्मा मौजूदा भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की हेड कोच हैं।

भूमिका ने बताया कि वह तीन वर्षों से लगातार बॉडी बिल्डिंग कर रही हैं। मार्च 2016 में उन्होंने पहली बार मिस्टर एंड मिस दिल्ली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता।

इसके बाद पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें सिल्वर मेडल मिला। साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ। 27 सदस्यीय टीम भारतीय टीम में वह एकमात्र महिला खिलाड़ी थीं। भूमिका दून में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन से बीपीएड कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें