फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रेमनगर में पुलिस की नाइट स्ट्राइक; रिजॉर्ट में परोसी जा रही थी शराब, संचालक गिरफ्तार, 13 के चालान

Mon, 27 Apr 2026 10:16 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

होटल, रिजॉर्ट, हॉस्टल, पीजी, पब और बार को खंगाला गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से रिजॉर्ट में शराब परोसने पर संचालक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी शराब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर क्षेत्र में हॉस्टल, पीजी और रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर दून पुलिस ने रविवार रात नाइट स्ट्राइक की। एसएसपी के निर्देश पर पहुंचे पुलिस बल ने देर रात व्यापक चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया।

विज्ञापन


होटल, रिजॉर्ट, हॉस्टल, पीजी, पब और बार को खंगाला गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से रिजॉर्ट में शराब परोसने पर संचालक को गिरफ्तार किया। शराब पीते पाए गए 13 लोगों का चालान किया गया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में कई टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। देर रात बेवजह घूम रहे लोगों को थाने लाकर सत्यापन भी किया गया। पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देर रात तक छलक रहे थे जाम: बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो सामने आ गए आईजी, डंडा लेकर खुद पहुंचे कप्तान
विज्ञापन


अभियान के दौरान कोटड़ा संतूर स्थित होराइजन रिजॉर्ट में छापा मारा गया। यहां अवैध रूप से लोगों को शराब परोसने का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके से रिजॉर्ट संचालक अमृतदीप (22) निवासी गढ़ी कैंट को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, मौके पर शराब पीते पाए गए 13 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें देहरादून सहित उत्तर प्रदेश और बिहार के युवक शामिल हैं। पुलिस ने 11 बोतल अंग्रेजी शराब, 30 केन बीयर, 10 डब्बा हुक्का और अन्य सामग्री बरामद की।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में इस तरह के सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। खासतौर पर शिक्षण संस्थानों के आसपास गुटबाजी और माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें