व्हाट्सएप पर भेजती थी फोटो
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला अजमीरा ने मकान किराए पर लिया था। आरोप है कि वह फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करती थी और व्हाट्सएप पर उन्हें महिलाओं की फोटो भेजती थी। ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुसार बाहरी जनपदों व राज्यों से महिलाओं को बुलाकर किराए के कमरे में देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने मौके से इस गतिविधि से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां बरामद की हैं।
चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी
पुलिस ने गिरफ्तार अजमीरा (42), शेख अजीजल (30), रजनी (25) और अन्नू (23) के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अजमीरा और शेख अजीजल संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला के निवासी बताए गए हैं। रजनी ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र और अन्नू हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की निवासी है। एसएसपी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।