फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले तहरीर तक नहीं ली और एसएसपी के आदेश पर 'सुपरमैन' बनी पुलिस

Thu, 12 Dec 2019 09:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कार से चोरी मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी पुलिस
  • एसएसपी ऑफिस के आदेश पर महज 90 मिनट में पकड़ा चोर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस चाहे तो शहर के किसी मंदिर से एक चप्पल तक चोरी नहीं हो सकती...फिल्म सिंघम में अजय देवगन का यह सुपरहिट डायलॉग तो आपको याद ही होगा। इस बात को दून पुलिस ने मोबाइल चोर को महज 90 मिनट में गिरफ्तार कर सच साबित कर दिखाया।

विज्ञापन


बस विडंबना इस बात की है कि पुलिस का जमीर एसएसपी ऑफिस के आदेश पर जागा। इससे पहले पुलिसवाले पीड़ित महिला की तहरीर लेने तक को तैयार नहीं थे। हुआ यूं कि त्यागी रोड निवासी मिठाई विक्रेता सतीश आहूजा की पत्नी सिम्मी आहूजा बुधवार सुबह सात बजे के करीब कार से आढ़त बाजार स्थित सब्जी मंडी गई थीं।

कार में मोबाइल छोड़कर सिम्मी पास में सामान खरीद रही थी। महिला की यह गलती रही कि जल्दबाजी में वह कार लॉक करना भूल गई। इसी बीच एक शख्स ने कार से मोबाइल चुरा लिया। चोर की करतूत एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गई।

विज्ञापन

पीड़ित महिला फुटेज लेकर पहले लक्खीबाग चौकी पहुंची, जहां से उन्हें खुड़बुड़ा चौकी भेज दिया गया। वहां पुलिस ने मोबाइल चोरी की तहरीर लेने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि वे मोबाइल गुम होने की तहरीर दे सकती हैं।

सिम्मी इसके लिए तैयार नहीं हुई और शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गईं। एसएसपी के ऑफिस से निर्देश जारी हुए तो पुलिस सक्रिय हो गई। चोरी की तहरीर रिसीव करने के साथ मोबाइल चोर की ढूंढ मच गई।

खुड़बुड़ा चौकी पुलिस ने 90 मिनट में मोबाइल चोर की न केवल पहचान की, बल्कि उसे दबोच भी लिया। चौकी लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने कार से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार करने में देरी नहीं की। आरोपी ने बताया कि चोरी का मोबाइल वह 900 रुपये में बेच चुका है। पुलिस रात में आरोपी को साथ लेकर मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही थी। 
विज्ञापन

महिला की हिम्मत के सामने हारी पुलिस

घरेलू महिला होते हुए सिम्मी आहूजा ने हिम्मत नहीं हारी। कार से मोबाइल चोरी होने के बाद सिम्मी ने परिजनों की मदद से खुद ही कई सीसीटीवी कैमरों से चोर के फुटेज का संकलन किया। फुटेज को लेकर ही सिम्मी पुलिस के पास गई। पुलिस किसी भी कीमत पर चोरी की तहरीर पकड़ने को तैयार नहीं थी।

पुलिस महिला पर मोबाइल गुम होने की तहरीर देने का दबाव बनाती रही। लेकिन, पुलिस दबाव के आगे भी सिम्मी झुकी नहीं है। पीड़ित महिला फरियाद लेकर सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। एसएसपी तो सिम्मी को नहीं मिले, लेकिन पीआरओ ऑफिस के दरोगा विपिन बहुगुणा, उप निरीक्षक सरिता शाह और दीवान धर्मेन्द्र विष्ट ने पीड़ित की बात सुनने के साथ फु टेज का अवलोकन किया।

पीआरओ ऑफिस से सीधे पुलिस को चोरी का मुकदमा दर्ज कार्रवाई करने को कहा गया। महिला एसएसपी ऑफिस से फिर खुड़बुड़ा चौकी गई। जहां पर पुलिस ने चोरी की तहरीर को रिसीव किया। सिम्मी यदि दूसरों की तरह घर जाकर बैठ जातीं तो सिर्फ 90 मिनट में चोर पकड़ लेने का कारनामा पुलिस नहीं दिखा पाती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें