फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एक किलो से ज्यादा चरस के साथ इलेक्ट्रीशियन गिरफ्तार, मोटे दामों पर बेचने मोरी से ला रहा था खरीदकर

Wed, 04 Dec 2024 10:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को राजपुर क्षेत्र में एक नशा तस्कर के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
चरस के साथ एक इलेक्ट्रीशियन को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने एक किलोग्राम से ज्यादा चरस के साथ एक इलेक्ट्रीशियन को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस को मोरी उत्तरकाशी से खरीदकर लाया था। राजपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को राजपुर क्षेत्र में एक नशा तस्कर के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। उसने अपना नाम जसवीर सिंह निवासी लोअर तुनवाला, रायपुर बताया।

Roorkee: आईआईटी में राजस्थान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन है और इसी की आड़ में चरस तस्करी करता है। इस चरस को वह मोरी से खरीदकर लाया था। मोरी में उसे चरस देने वाले की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि एक माह के भीतर मोरी से लाई गई चरस की यह दूसरी खेप है। पिछले दिनों पुलिस ने एक महिला और पुरुष तस्कर को भी भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें