फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बाबा अमरीक गैंग का एक और शातिर गुर्गा पुलिस ने दबोचा, कारोबारी से की थी 16 करोड़ की ठगी

Mon, 23 Sep 2024 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राजपुर निवासी एक कारोबारी को जमीन बेचने के नाम पर कुछ लोगों ने करोड़ों रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने इसी वर्ष संजीव कुमार और संजय गुप्ता के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के कारोबारी से 16 करोड़ रुपये ठगने वाली बाबा अमरीक गैंग के एक शातिर गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट भी हासिल कर चुकी थी। इससे पहले उसके घर पर मुनादी भी कराई जा चुकी थी। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर निवासी एक कारोबारी को जमीन बेचने के नाम पर कुछ लोगों ने करोड़ों रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने इसी वर्ष संजीव कुमार और संजय गुप्ता के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में जांच की तो एक के बाद एक कई नाम सामने आए। इस बीच पिछले सप्ताह तक पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। गत शनिवार को इस गैंग का सरगना बाबा अमरीक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। इस मामले में संजीव कुमार और संजय गुप्ता लगातार फरार चल रहे थे। मूल रूप से यमुनानगर के रहने वाले इन दोनों आरोपियों की कुर्की के आदेश भी न्यायायल ने दे दिए थे।

18 साल बाद: पुष्पेंद्र दुग्गल के हत्यारे को आजीवन कारावास, दूसरे को सात साल कैद, जानें हत्याकांड की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच पुलिस ने उनके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। लगातार आरोपियों के खिलाफ दबिश दी जा रही थी। पुलिस को पता चला कि संयज गुप्ता न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की फिराक मे है। ऐसे में उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी 18 मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी से पूछताछ के लिए अन्य राज्यों की पुलिस भी देहरादून पहुंच रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इनका गिरोह भोले भाले लोगों को जमीन दिलाने की एवज में धोखाधड़ी करते हैं।

लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच दिया जाता है। इसके बाद कहा जाता है कि बाबा अमरीक मिट्टी को सूंघकर डील फाइनल करेंगे। इसी बात को लेकर उनसे पैसे लिए जाते हैं। आरोपी संजय गुप्ता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें