फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: आतंकी गतिविधियों में संलिप्त लोग राज्य में खरीद रहे जमीन, बॉबी पंवार ने लगाए सरकार पर आरोप

Thu, 04 Dec 2025 11:38 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बॉबी ने कहा कि आज राज्य में स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनवाना इतना आसान हो गया है कि देश के अन्य राज्यों के आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त लोग अधिकारियों की मिलीभगत से उत्तराखंड में जमीन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सरकार और प्रशासन पर राज्य की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनजातीय क्षेत्रों की पहचान से जुड़े संवेदनशील मामलों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए बॉबी ने कहा कि आज राज्य में स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनवाना इतना आसान हो गया है कि देश के अन्य राज्यों के आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त लोग अधिकारियों की मिलीभगत से उत्तराखंड में जमीन खरीद रहे हैं।

Uttarakhand: अब रेलवे की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल, संदिग्ध सॉल्वर गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़े तार
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने दो वीडियो दिखाते हुए कहा कि गुलाम हैदर ने मार्च 2022 में कालसी के हरिपुर क्षेत्र में 0.7688 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। जबकि यह व्यक्ति उत्तराखंड का मूल निवासी नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि ने गुलाम हैदर अधिकारियों से मिलीभगत करके और उन्हें रिश्वत देकर धोखाधड़ी से यह जमीन खरीदी है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर मोर्चा ने साल 2022 में आपत्ति जताई थी और तत्कालीन जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई थी लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गुलाम हैदर जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के चलते साल 2006 में विभाग ने निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें