देहरादून नगर निगम परेड ग्राउंड में मौजूद अपनी जमीन को मुंबई के शिवाजी पार्क की तर्ज पर तैयार करेगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो नगर निगम परेड ग्राउंड में मौजूद अपनी जमीन को मुंबई के शिवाजी पार्क की तर्ज पर तैयार करेगा। यहां वॉक-वे, सिटिंग
की व्यवस्था के साथ ही लाइटों से डेकोरेशन की जाएगी। साथ ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पार्किंग भी बनाई जाएगी। नगर आयुक्त के निर्देश पर अधिकारी इसका प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
दून को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद सौंदर्यीकरण के काम शुरू कर दिए गए हैं।
इसी कड़ी में नगर आयुक्त के निर्देश पर अधिकारी परेड ग्राउंड में मौजूद निगम की 2623 स्क्वायर मीटर जमीन के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इसमें गांधी पार्क रोड और तिब्बती मार्केट रोड की ओर पांच मीटर का वॉक-वे बनाया जाएगा। जिसमें लोगों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा लाइटों से डेकोरेशन भी की जाएगी।