फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मेडल के साथ टॉप पर देहरादून

विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज रायपुर में आयोजित राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तेज बारिश के ब?
विज्ञापन
देहरादून। राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन भी देहरादून के एथलीटों का दबदबा रहा। दूसरे दिन देहरादून ने सर्वाधिक 15 मेडल जीते और प्रतियोगिता में कुल 40 मेडल के साथ जिलों की सूची में पहले स्थान पर जगह बनाई। यूएसनगर व रुद्रप्रयाग क्रमश: दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न वर्गों में हुए 36 मुकाबलों में सभी जिलों के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेताओं को मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव कमलजीत सिंह कलसी, जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं, अनूप बिष्ट, लोकेश कुमार, मनीष भट्ट, गुरफुल सिंह, एमसी शाह, आरएस राणा, डीएस बाजवा, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ये रहे विजेता
अंडर-14 100 मी. दौड़ बालक-बालिका में फुरहान (देहरादून), जसकिरन कौर (यूएसनगर), हाईजंप में चिराग चौहान (स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून), साक्षी थापा (देहरादून), अंडर-16 बालक-बालिका 100 मी. दौड़ में गोपाल ठाकुर (छात्रावास रुद्रपुर), तनिशा राघव (हरिद्वार), 400 मी. में सौरभ कुमार (स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून), आंचल भंडारी (देहरादून), हाईजंप में प्रियांशु मंडल (स्पोर्ट्स कॉलेज देहरदाून), निशा बिष्ट (अल्मोड़ा), 2000 मी. दौड़ में अंकित भट्ट (छात्रावास रुद्रपुर), अनिशा (छात्रावास रुद्रप्रयाग), डिस्कस में योगेश संडल (हरिद्वार), रमनीत कौर (देहरादून), जेवलिन थ्रो में अमन मखलोगा (स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून), दीपिका (उत्तरकाशी), अंडर-18 बालक-बालिका 100 मी. दौड़ में लवप्रीत सिंह (यूएसनगर), पारुल खंडेलवाल (देहरादून), 400 मी. में मोहित पुरोहित (स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून), रूपा (छात्रावास अगस्त्यमुनि), 1500 मी. में आकाश पटेल (यूएसनगर), संध्या (देहरादून), हाई जंप में गौरव (स्पोर्ट्स कॉलेज), जेवलिन में हनी (देहरादून), इशिता नेगी (देहरादून), अंडर-20 बालक-बालिका 100 मी. दौड़ में विवेक चौधरी (देहरादून), पूजा (पौड़ी), 400 मी. में प्रवेश रोशवाल (हरिद्वार), आस्था नौटियाल (छात्रावास अगस्त्यमुनि), 1500 मी. में भरत वर्मा (देहरादून), राधा (देहरादून), पुरुष ओपन में 100 मी. दौड़ में राहुल बिष्ट (अल्मोड़ा), पारुल चौधरी (हरिद्वार), 400 मी. में गुरदीप सिंह (यूएसनगर), अंजलि (छात्रावास अगस्त्यमुनि), 1500 मी. में सुरजीत (यूएसनगर)।
विज्ञापन

एएफआई मानकों पर खरे उतरे 82 एथलीट्स
एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि प्रतियोगिता में 82 एथलीट्स ने एएफआई मानकों को पूरा किया है। इनमें से सर्वश्रेष्ठ का चयन होगा, जो 10-11 सितंबर को जम्मू में होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य को करीब 50 से ज्यादा मेडल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें