फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बलिदानी अमित अंथवाल के घर पहुंचे सीएम धामी, भावुक हुए परिजन

Fri, 14 Aug 2026 07:07 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बलिदानी अमित कुमार अंथवाल ने कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। इस अभियान में अमित कुमार अंथवाल सहित पांच जवान बलिदान हुए थे।
विज्ञापन
बलिदानी अमित अंथवाल के परिजनों से मिले सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बलिदानी अमित कुमार अंथवाल के परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री भाऊवाला स्थित शहीद के निवास पर पहुंचे और बलिदानी के पिता नागेंद्र प्रसाद अंथवाल से कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण करने का पर्व है। राज्य सरकार बलिदानियों के परिवारों के प्रति सम्मान रखती है।

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर दून में सुरक्षा कड़ी, सीमाओं से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग
विज्ञापन

विज्ञापन

आतंकवादियों को मार गिराया था

बता दें कि बलिदानी अमित कुमार अंथवाल पौड़ी गढ़वाल के ग्राम क्वाला के निवासी थे। वे 9 दिसंबर 2011 को गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। उन्होंने 4 पैरा स्पेशल फोर्स में सेवा दी। अप्रैल 2020 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। इस अभियान में अमित कुमार अणथ्वाल सहित पांच जवान बलिदान हुए थे। उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें