फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात जाने वाली यह एक्सप्रेस रविवार को रहेगी निरस्त, यात्रियों की मुसीबत

Sun, 21 Jul 2019 09:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

देहरादून से चलकर गुजरात के ओखा जाने वाले देहरादून-ओखा एक्सप्रेस रविवार को निरस्त कर दी गई है। रेलवे अधिकारियेां के मुताबिक शनिवार को ट्रेन नहीं आने की वजह से इसे निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर ट्रेन निरस्त होने से उन यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी, जिन्हें ओखा एक्सप्रेस से देहरादून से रुड़की, मुजफ्फरनगर, नई दिल्ली , सरायरोहिल्ला, गुरूग्राम, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, व्यावर, ऊंझा, मेहसाणा, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, द्वारिका हेाते हुए ओखा जाना है।

रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन अचानक निरस्त किए जाने से यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। ट्रेन निरस्त होने से कई यात्री शनिवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे और अपना आरक्षण निरस्त कराया। आरक्षण निरस्त कराने को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ स्टेशन पर देखी गई। स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर मरम्मत कार्यों के चलते ट्रेन निरस्त की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें