फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : होटल की बालकनी से गिरा छात्र, मौत, घर की थी अकेली संतान

Mon, 11 Jan 2021 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दोस्त के संग पार्टी मनाने गया एक युवक अचानक बालकनी से गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक एक स्थानीय यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजपुर राकेश शाह ने बताया कि हादसा धोरणखास स्थित होटल ब्लू स्पायर में हुआ। युवक की पहचान सूर्यांश राणा (25) पुत्र अजय राणा निवासी एनफील्ड लाइन निकट सेंट मेरी स्कूल विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस को शनिवार देर रात करीब दो बजे सूचना मिली थी कि होटल की बालकनी से एक युवक गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सूर्यांश वहां पर लहूलुहान पड़ा था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि शनिवार शाम को सूर्यांश अपने दोस्त शौर्य कोठियाल निवासी कोठियाल भवन, दिनकर विहार, विकासनगर के साथ होटल आया था। वहां रात को दोनों ने पार्टी की। दोनों होटल में द्वितीय तल स्थित कमरे में ठहरे थे। इसी दौरान सूर्यांश कमरे के बाहर होटल की बालकनी के पास आया। अचानक वहां से गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर फील्ड यूनिट बुलाकर फोटोग्राफी कराई। मौके से ब्लड सेंपल और फ्रिंगर प्रिंट भी लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था सूर्यांश 

एनफिल्ड निवासी सूर्यांश राणा की सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में गिरकर मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। सूर्यांश की मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मां अपनी सुध-बुध खो बैठी हैं। उनकी आंखें हर वक्त अपने बेटे की तलाश कर रही हैं। 

जानकारी के अनुसार सूर्यांश बीबीए पास था। उसकी दिल्ली में नौकरी लग गई थी, लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद वह नौकरी छोड़कर लौट आया था। उसने पढ़ाई को आगे जारी रखते हुए एमबीए करने का फैसला लिया था। इसके लिए उसने क्लेमेंटटाउन स्थित एक निजी कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन लिया था।

उसकी क्लास शुरू होने वाली थी। इस कारण वह विकासनगर के ही रहने वाले एक दोस्त के साथ बीते शनिवार को कमरा ढूंढने के लिए देहरादून गया था, जहां रात अधिक होने के कारण वह सहस्त्रधारा स्थित होटल में ठहर गया था। रात करीब 2:30 बजे वह दूसरी मंजिल में स्थित अपने कमरे के बाहर फोन पर बात कर रहा था।

तभी पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूर्यांश के पिता अजय राणा व्यापारी हैं, जबकि माता इंदु राणा सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका हैं। सूर्यांश के निधन पर समाजसेवी राजकुमार जैन ने शोक व्यक्त किया है। शाम तीन बजे सूर्यांश का विकासनगर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें