फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: महिला कांग्रेस नेता पर कैफे में युवकों ने भारी वस्तु से किया हमला, सिर पर लगे कई टांके, एफआईआर दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 09:41 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

युवती जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के साथ कैफे गई थी। इस दौरान वहां कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया। मारपीट के बीच युवकों ने धारदार हथियार निकाल लिए और आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान एक वार माही के सिर पर भी कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की युवा नेता माही जेटली पर एक कैफे में युवकों द्वारा भारी वस्तु से हमला करने का मामला सामन आया है। उनके सिर पर कई टांके आए हैं। घटना चंद्रबनी क्षेत्र के एक कैफे में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


माही जेटली के भाई मदन जोशी ने पटेलनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बहन जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के साथ कैफे गई थी। इस दौरान वहां कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया। मारपीट के बीच युवकों ने धारदार हथियार निकाल लिए और आपस में लड़ने लगे।

इसी दौरान एक वार माही के सिर पर भी कर दिया। इससे माही लहूलुहान हो गई और कैफे में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना परिवार वालों को मिली तो वह आनन-फानन में कैफे पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


Khatima News: संदिग्ध पेय पदार्थ के सेवन से दो लाेगों की मौत, एक गंभीर, मौके से शराब की बोतलें मिलीं

Trending Videos
विज्ञापन

घायल माही को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर पर आठ टांके लगाए। पुलिस को दी गई शिकायत में मदन ने आयुष राणा, सूरज राणा और हिमांशु पर मारपीट और हमले के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें