फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: विकासनगर में रिश्वत लेते हुए पटवारी का वीडियो वायरल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Tue, 27 Feb 2024 04:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

कालसी तहसील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पटवारी के पास एक दस्तावेज लेकर हस्ताक्षर करवाने के लिए पहुंचता है।
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालसी तहसील में एक पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से लिखित शिकायत भी मांगी गई है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पटवारी के पास दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाने के लिए पहुंचता है। व्यक्ति कहता है कि दस्तावेज पर मोहर लगा दीजिए। पटवारी कहता है की मोहर लगाना मेरा काम है पर खर्चा पानी लगेगा। व्यक्ति पटवारी को 500 रुपये का नोट देता है, लेकिन पटवारी कहता है कि दो हरी पत्ती लगेगी। व्यक्ति कहता है कि वह बड़ी मुश्किल से किसी से जुगाड़ कर पैसे लाया है। उसके पास घर जाने के लिए किराया भी नहीं है।

विज्ञापन


व्यक्ति बोलता है कि मोहर लगाने के बाद भी कुछ मिलता है या नहीं मिलता है। तब पटवारी कहता कि भरोसा नहीं है तो रहने दो, मैं बता रहा हूं कि मिलता है या नहीं मिलता है। पटवारी कहता है कि इससे कम में काम नहीं होगा, 500 रुपये और दो। वीडियो में पटवारी के हाथ में 500 रुपये का नोट भी नजर आ रहा है। पटवारी का एक सहायक भी साथ में बैठा है।

Uttarakhand News: प्रदेश के 5115 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत, कार्यकर्ता और सहायिका की होगी तैनाती

वीडियो में नजर आ रहे पटवारी का नाम सुखदेव जिनाटा बताया जा रहा है। पटवारी के पास सहिया के अलावा समाल्टा क्षेत्र का भी प्रभार है। एसडीएम कालसी योगेश मेहरा ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि संबंधित पटवारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से लिखित शिकायत भी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें