फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल: डेंगू पीड़ित युवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

Wed, 04 Oct 2023 11:24 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

निशा डेंगू बुखार से पीड़ित थी। उसकी प्लेटलेट्स 24 हजार तक पहुंच गई थी। परिजनों ने का आरोप है कि नर्स ने इंजेक्शन लगाया और तुरंत ही निशा की मौत हो गई।
विज्ञापन
दून अस्पताल में युवती की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को एक युवती की मौत के बाद हंगामा हो गया। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन देकर युवती को मारने का आरोप लगाया। वहीं, शव गायब करने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, जौनसार निवासी निशा डेंगू बुखार से पीड़ित थी। अधिक बुखार के चलते उसे सहिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती की प्लेटलेट्स 24 हजार तक पहुंच गई थी। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया था। 

केदारनाथ धाम: गौरीकुंड में देर रात होटल में फटा सिलिंडर, आग की चपेट में आई कई दुकानें, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने का आरोप है कि नर्स ने इंजेक्शन लगाया और तुरंत ही निशा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव को वार्ड में न देख परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर शव को गायब करने का अरोप लगाया। वहीं, युवती की मौत के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें