फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में गड़बड़ी से रोका गया काम

Wed, 14 Jan 2026 12:54 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने स्वीकार किया कि जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में कई राज्यों में गड़बड़ियां उजागर हुईं हैं। इस कारण कार्य रोका गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहतर प्रोजेक्ट है। हर घर नल के साथ ही पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए ट्रेनिंग देना प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही संभव हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने स्वीकार किया कि जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में कई राज्यों में गड़बड़ियां उजागर हुईं हैं। इस कारण कार्य रोका गया है। साथ ही चार हजार से अधिक कर्मचारी, अधिकारी, ठेकेदारों पर एक्शन लिया गया है।

Dehradun: डब्लूआईआई में राष्ट्रीय नदी अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण, पाटिल बोले-नदी केवल जलधारा नहीं, जीवनधारा
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ घरों को नल दिया गया है। वहीं चार करोड़ घरों को और देना चाहते हैं मगर कुछ खामी उजागर हुई। अलग-अलग जगहों से शिकायतें भी आईं। इसमें चार हजार से अधिक जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही इस कारण फंड का भुगतान भी रोका गया।
विज्ञापन


गड़बड़ियों को ठीक कराना होगा, चाहे कोई भी राज्य या ठेकेदार हों, हम चोरी नहीं करने देंगे, जो काम ठीक नहीं करेगा उसको फंड भी नहीं देंगे। आने वाले दिनों में यदि राज्य सरकार एक्शन लेगी तो फंड रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें