फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: आखिर नोटों की अटैची लेकर सचिवालय क्यों पहुंचे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार? हो रही चर्चा

Wed, 01 Jan 2025 10:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

बॉबी पंवार सचिवालय खुलने के समय मुख्य गेट के बाहर पहुंच गए। वह हाथों में एक अटैची लिए हुए थे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सचिवालय में जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
नोटों की अटैची लेकर सचिवालय पहुंचे बॉबी पंवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार बुधवार को नोटों की अटैची लेकर सचिवालय के मुख्य गेट पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। उनका कहना था कि जन समस्याओं के समाधान के लिए वह सचिवालय में अधिकारियों से मिलना चाहते हैं। अधिकारी न फोन उठा रहे हैं और न उन्हें सचिवालय में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बॉबी पंवार सचिवालय खुलने के समय मुख्य गेट के बाहर पहुंच गए। वह हाथों में एक अटैची लिए हुए थे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सचिवालय में जाने से रोक दिया। मीडियाकर्मियों के वहां पहुंचने पर बॉबी ने अटैची खोलकर दिखाई। अटैची में नोटों की गड्डियां थीं। कुछ देर बाद बॉबी ने अटैची वाहन में रख दी। उनका कहना था कि अटैची छीनी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि सात से आठ दिन तक मुख्य सचिव, सचिव और उनके पीएस को जनता की परेशानियों के हल के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फोन नहीं उठा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: इस साल स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास बग्वाल और हरेला पर भी रहेगा अवकाश

विज्ञापन

अगर यही रवैया रहा तो उत्तराखंड का आम नागरिक और आम जनप्रतिनिधि कहां जाएगा? उन्होंने कहा कि यदि कोई डर है तो बॉबी पंवार और उसके साथी जूते उतारकर जाने को तैयार हैं। कहा, सचिवालय में प्रवेश की जटिल व्यवस्था बनाई गई है, उसे आसान बनाया जाए। इस दौरान सचिवालय गेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें