फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : फिजियोथेरेपी क्लिनिक से पैदल घर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला

Mon, 30 Nov 2020 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चालक मौके से भाग गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रेमनगर के झाझरा में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस के अनुसार महिला की पहचान राधा देवी उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासी साई विहार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


राधा देवी झाझरा में ही फिजियोथेरेपी कराने के बाद अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास आई तो सामने से आते एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। चालक मौके से भाग गया।

महिला के रिश्तेदार को सूचना दी हुई है। महिला के पति अपने काम से टिहरी गए हुए हैं। उनका एक बेटा सऊदी अरब और दूसरा अमेरिका में रहता है। जबकि, उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी मसूरी में हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें